फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: वाहन चेकिंग के क्रम में 22 लाख रुपये जब्त, दो लोग हुए गिरफ्तार, बेतिया की ओर से आ रहे थे दोनों

Sun, 07 Apr 2024 01:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में एक स्वर्ण व्यवसायी और उसके चालक को विशेष टीम ने बॉर्डर पर चुनाव लेकर चलाई जा रही जांच के दौरान में पकड़ा है। उसके पास से कैश 22 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के क्रम में 22 लाख रुपये जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के क्रम में 22 लाख रुपये जब्त किये गए हैं। बता दें कि आरोपी कैश को लेकर बेतिया की ओर से आ रहे थे, तभी इसी दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी चेक पोस्ट के NH 27 के पास में शनिवार देर रात को वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ लिया। इसके साथ ही उनका स्कार्पियो भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को देख भागने लगे आरोपी
घटना के बाद पुलिस वाहन मालिक विनोद प्रसाद एवं चालक नित्यानंद चौबे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में विनोद प्रसाद ने खुद को स्वर्ण व्यवसायी बताया और पुलिस द्वारा पूछे गए सवाल में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बताया जा रहा कि मोतीपुर थाना के बरजी चेकपोस्ट के पास एएसआई राजेश प्रसाद के नेतृत्व में वाहन जांच चल रही थी, इस दौरान काले रंग की एक स्कार्पियो को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देख चालक स्कार्पियो को लेकर के भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें