फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डायल 112 जवान से पिस्तौल की धमकी में लूट, थाने ने मोबाइल चोरी मानकर किया अनदेखा

Fri, 30 May 2025 09:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में लुटेरे बेखौफ होकर डायल 112 में तैनात एक जवान से लूट कर भाग निकले। यह घटना दरभंगा फोरलेन के पास पटियासा इलाके में हुई, जब जवान संजय कुमार बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कटरा थाना क्षेत्र के पटियासा के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और उनसे 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में लुटेरे बेधड़क होकर डायल 112 के जवान से लूटपाट कर गए। बताया गया है कि यह घटना दरभंगा फोरलेन के पास पटियासा इलाके में हुई, जहां जवान बाइक से घर लौट रहा था। कटरा थाना क्षेत्र के पटियासा के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने डायल 112 में तैनात रिटायर्ड फौजी संजय कुमार से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।  संजय ने बदमाशों का काफी देर तक पीछा किया, लेकिन जब उन्होंने गोली मारने की धमकी दी और रास्ता सुनसान हो गया, तो वह पीछा छोड़ दिया। इसके बाद संजय ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही गरहां थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट की महिला कर्मी की मौत, टोटो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


संजय ने बताया कि वे फौज में 26 साल सेवा देने के बाद रिटायर्ड हुए हैं और बाड़ा जगन्नाथ, अहियापुर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं। जब वे थाने गए तो ओडी ड्यूटी में तैनात दारोगा ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। जब संजय ने स्थानीय डायल 112 की बात कही, तो पुलिस ने मोबाइल खोने का आवेदन भरवा लिया। संजय का आरोप है कि गरहां पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। मजबूरन वे मोबाइल खोने का सनहा लेकर वापस चले गए। संजय ने बताया कि वे दो साल से कटरा थाना में डायल 112 ड्यूटी करते हैं। इस मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू बिनीता सिन्हा ने कहा कि एक रिटायर्ड फौजी के साथ यह घटना हुई है। यदि वे शिकायत देंगे तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें