फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: बेटी की पढ़ाई के लिए रुपये निकाल कर आ रहे अधिवक्ता से चार लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 03 Oct 2024 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बेटी की पढ़ाई के लिए रुपये निकालने गए अधिवक्ता से चार लाख रुपये लूट का मामला सामने आया है। फिलहाल, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता से चार लाख रुपये की छिनतई हुई है। अधिवक्ता बेटी की पढ़ाई के लिए रुपये निकाल कर ले जा रहे थे। ऐसे में नगर थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस कैंपस में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों को देखा गया, जो बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दिए।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है, सिविल कोर्ट अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अगली किश्त को जमा करने के लिए प्रधान डाक घर से रुपये निकालने आए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग अधिवक्ता की पहले पोस्ट ऑफिस में घुसकर रेकी किया और फिर निकलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही बुजुर्ग अधिवक्ता रुपये को निकाल कर बाहर जाने लगे तो पीछे से दोनों ही बदमाश नजदीक पहुंचे और रुपये से भरे हुए बैग की छिनतई कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, कुछ दूर तक बुजुर्ग अधिवक्ता भागते हुए पीछा किए। लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाश भाग खड़े हुए। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सबसे बड़े प्रधान डाक घर के कैंपस की बताई गई है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों के शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामले में नगर थाना के एसआई रविकांत दुबे ने बताया कि हेड पोस्ट ऑफिस में एक छिनतई की घटना हुई है। एक अधिवक्ता को बाइक सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने निशाना बनाया है। घटना में बदमाश रेकी करते हुए दिख रहे हैं और इसके बाद सभी बदमाश बाइक से अधिवक्ता के रुपये से भरे हुए थैले को लेकर भाग गए। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें