कांटी स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पर ट्रेन हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या का अंदेशा जता रही है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरपुर रक्सौल रेल लाइन मार्ग के कांटी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के कांटी रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पटरी पर एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि किसी ट्रेन के चपेट में आ जाने से महिला की मौत हुई होगी। वहीं रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।