फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Murder: दहेज की आग में झुलसी नेहा की मौत, आखिरी सांस से पहले बनाया वीडियो; कहा- मेरे दोषियों को मिले सजा

Sat, 05 Apr 2025 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विवाहिता नेहा कुमारी को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने कथित रूप से जिंदा जला दिया था, आखिरकार तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद वह जिंदगी से हार गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतका नेहा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर दहेज लोभियों की हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के जनाढ़ गांव की नेहा कुमारी को दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने कथित रूप से जिंदा जला दिया था, आखिरकार तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी से हार गई। दर्द और जख्मों से जूझती इस महिला ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर न सिर्फ अपनी पीड़ा बयान की, बल्कि अपने दोषियों को सजा दिलाने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पेड़ से संदिग्ध स्थिति में लटका मिला युवक का शव, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
 
‘मुझे मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया’
एसकेएमसीएच में इलाजरत नेहा कुमारी ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने विस्तार से बताया कि उसके ससुरालवालों ने किस तरह उसे प्रताड़ित किया और आखिरकार जला डाला। नेहा ने बताया कि शादी के समय उसके पिता ने उपहार स्वरूप आभूषण और ₹2.5 लाख नकद दिए थे। लेकिन इसके बाद भी दहेज में चार चक्का गाड़ी और अधिक पैसों की लगातार मांग की जाती रही। इनकार करने पर उसे मारपीट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
नेहा ने बताया कि आठ दिसंबर 2024 को उसके पति विपिन कुमार, ससुर, सास, देवर, भैसूर और ननद ने मिलकर उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। वह 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी। नेहा का चार महीने का एक बेटा भी है, जिसे वह पीछे छोड़ गई।


 
शादी के दो साल बाद ही उजड़ गया जीवन
जानकारी के मुताबिक, नेहा की शादी 13 मई 2022 को पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहा पानापुर निवासी विपिन कुमार से बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन ससुराल में जाते ही दहेज को लेकर उसे तानों और प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ा। मायके वालों ने बताया कि आठ दिसंबर को जब उन्हें नेहा की आग से जलने की सूचना दी गई तो कहा गया कि वह अलाव से जल गई है, लेकिन सच्चाई कुछ और थी।
हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गए, जहां वह लगातार उपचार के दौरान जिंदगी और मौत से जूझती रही। इस दौरान उसके जख्म भर ही नहीं पा रहे थे और अंततः शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
 
मायके वालों ने दी थाने में शिकायत, छह पर हत्या का आरोप
मृतका की मां और भाई ने राजेपुर थाना में आवेदन देकर नेहा के पति विपिन कुमार, ससुर, सास, देवर, भैसूर और ननद पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नेहा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और आखिर में उसे जान से मार दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके लाया गया, जहां भारी शोक के माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
 
जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए जलाकर मारने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मरने से पहले एक वीडियो में अपनी आपबीती बयान की थी, जो जांच में महत्वपूर्ण सबूत होगा। एसपी ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें