फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महागठबंधन प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे; ड्राइवर गंभीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी में महागठबंधन प्रत्याशी पर जनसंपर्क अभियान के बाद लौटते समय कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके ड्राइवर को सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
महागठबंधन प्रत्याशी पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महागठबंधन नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर जानलेवा हमला हो गया। हालांकि वे सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर के सिर पर चाकू से गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के भड़कुड़वा गांव की है। जानकारी के अनुसार पिपरा विधानसभा के सीपीएम प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद मेहसी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के बाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी भड़कुड़वा बांध के पास पहुंची, चार–पांच अज्ञात हमलावरों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्टल लहराते हुए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। हमले में ड्राइवर रविकिशन कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: Bihar: सीवान में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, राहुल गांधी 29 अगस्त को पहुंचेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भड़कुड़वा गांव निवासी अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें