फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल

Tue, 17 Jun 2025 01:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मछलियों से भरी एक वैन को पीछे की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वैन पलट गई और उसमें लदी 15 कैरेट मछलियां सड़क पर फैल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में लेकर मछलियों को वैन में लोड करवाया और सड़क से जाम हटाया।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक एनएच पर सोमवार को मछलियों से भरी एक मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर मछलियां बिखर गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए और मछली लूटने की होड़ लग गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में करीब 15 कैरेट मछली लदी थी, जिसे बाजार समिति से वैशाली जिले के गोरौल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मोतिहारी की ओर से आ रही एक ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन पलट गई। मछलियां सड़क पर बिखरने के बाद कुछ लोगों ने मौका देख मछली उठाकर भागने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इन लोगों ने नशे की सुई देकर मार डाला
विज्ञापन


हालांकि व्यापारी की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते बड़ी मात्रा में मछली लूटे जाने से बच गई। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और मछली लूटने वालों को खदेड़ दिया। बाद में मछलियों को पुनः वैन में लोड करवाया गया और सड़क से जाम हटाया गया।
विज्ञापन


हादसे में वैन चालक को मामूली चोटें आई हैं। मछली व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ और लोगों ने मछली लूटने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश मछलियां सुरक्षित बचा ली गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें