फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: पैसे के लेनदेन में ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 06:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया जाने की आशंका के चलते परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने चंदन के पास से रुपये भी छीन लिए हैं। बदमाश पहले से ही धमकी दे रहे थे, जिसके बाद आज उसको गोली मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र के रेवा साहिला बांध के पास पैसे के लेनदेन में एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान 35 वर्ष के चंदन कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ सरैया कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना को घायल युवक के परिजन छोटू कुमार ने बताया कि गुरुवार दिन में जानकारी मिली कि बड़े भाई को गोली मारी गई है। उसके बाद से हम लोग उसको अस्पताल में लेकर आए। चंदन ठेकदारी का काम करता है। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने चंदन के पास से रुपये भी छीन लिए हैं। बदमाश पहले से ही धमकी दे रहे थे, जिसके बाद आज उसको गोली मार दी। चंदन सहनी मूल रूप से सरैया थाना क्षेत्र के रेवा में रहने वाले है।

एसडीपीओ सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। साहिलापल्ली में घटना हुई है। घटना का कारण पैसे के लेनदेन है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चंदन कुमार का बयान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें