फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर की बूढ़ी गंडक नदी में नाव हादसा; दो भाइयों की डूबने से मौत, कई लोगों को किया गया रेस्क्यू

Wed, 04 Sep 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नाव पलटने से दो भाइयों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया, जिसमें दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी लोग जमीन मापी कराने जा रहे थे। इसी दौरान नदी की तेज धार में छह लोग डूब गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मामला कांटी थानाक्षेत्र का है। मृतकों में एक होम्योपैथिक चिकित्सक और एक पूर्व सैनिक शामिल हैं।

विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, जिले के कांटी थानाक्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में एक नाव हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। जबकि चार लोगों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि कांटी थानाक्षेत्र के कलवारी गांव के छह लोग एक नाव पर सवार होकर जमीन मापी के लिए बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहे थे। तभी अचानक नाव अनियंत्रित होकर बीच नदी में ही पलट गई। उसके बाद नाव सवार सभी लोग नदी में डूबने लगे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पानी में डूब रहे चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन तब तक दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि कांटी थानाक्षेत्र स्थित के कलवारी गांव क्षेत्र के छह लोग एक नाव पर सवार होकर जमीन मापी के लिए बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को बचा लिया। जबकि इस दौरान पानी में डूबने से कलवारी गांव निवासी दो भाई डॉ. अजीत कुमार चौधरी और पूर्व सैनिक विद्यानंद चौधरी की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस और अंचल अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें