फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हिमाचल से पहुंची एक करोड़ की अवैध शराब, आलू की बोरियों की आड़ में चल रहा था मोलभाव; दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक ट्रक में शराब की खेप लाई जा रही है। उसके बाद ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद तस्करों के नायाब तरीके आए दिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से है, जहां पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। हिमाचल प्रदेश से लाई गई इस शराब को राजस्थान नंबर के ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

 
सकरा में पकड़ी गई शराब की खेप
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सबहा एनएच के पास की है। जहां एक संदिग्ध ट्रक को खड़ा देख पुलिस ने छापामारी की। ट्रक की तलाशी लेने पर आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि तस्कर यह शराब हिमाचल प्रदेश से लेकर आए थे और इसे नए साल के जश्न के मौके पर बेचने की तैयारी कर रहे थे। तस्कर पिछले 11 दिनों से इस शराब को लेकर विभिन्न राज्यों और जिलों में घूम रहे थे।

विज्ञापन

 
सिंडिकेट के निर्देश पर हो रही थी बिक्री की तैयारी
पुलिस ने ट्रक चालक चमन चौधरी को खदेड़कर पकड़ा। उसने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से शराब लेकर चला था। सिंडिकेट से निर्देश मिल रहा था कि शराब को अलग-अलग जिलों में बेच दिया जाए। चालक ने स्वीकार किया कि वह ट्रक को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बिहार लाया। फिर कई जिलों में घूमने के बाद इसे मुजफ्फरपुर के सकरा में रोक दिया गया था। चालक ने बताया कि नए साल के जश्न के मद्देनजर शराब की बड़ी मांग को देखते हुए सिंडिकेट इसे ऊंची कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। इसके लिए स्थानीय धंधेबाजों से मोलभाव चल रहा था।

विज्ञापन

 
ग्रामीण SP ने दी जानकारी
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक ट्रक में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसे आलू की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के अलावा दीपक कुमार नामक एक अन्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है, जो सोनपुर का निवासी है। उससे पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि इस शराब को बिहार के समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिलों में सप्लाई किया जाना था।
 
सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
एसपी ने बताया कि यह मामला एक बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है, जो बिहार में शराब की अवैध आपूर्ति का संचालन करता है। पकड़ी गई खेप की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस अब फरार शराब माफियाओं की जानकारी जुटा रही है और इस सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें