फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जेल से छूटा युवक पिस्तौल लहराकर देता रहा धमकी, होली पर वीडियो से हुआ खुलासा; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Mar 2025 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हथियार लहराने और लोगों को धमकाने की घटनाओं को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले से होली के उल्लास के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें हथियार लहराकर लोगों को धमकाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में युवक नशे की हालत में पिस्तौल लेकर खुलेआम घूमते हुए दूसरे युवकों को धमकाता नजर आ रहा है। यह वीडियो कांटी थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव का बताया जा रहा है, जिसे लेकर अब पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
होली के दिन का है वीडियो
वायरल वीडियो करीब 15 सेकंड का है, जिसमें आरोपी युवक होली के रंग में सराबोर और नशे की हालत में दिख रहा है। वीडियो में वह किसी बात को लेकर दूसरे युवकों से बहस कर रहा है और बार-बार हथियार लहराकर धमकाता नजर आता है। वहीं, उसके एक साथी को बाइक के साथ सामने खड़ा भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर Asi हत्याकांड:मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल
विज्ञापन

 
पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पानापुर करियात क्षेत्र के मधु छपरा निवासी बिरजू शाह के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, करण हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण का परिवार भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसमें उसका पिता बिरजू शाह और भाई आदित्य कुमार का नाम भी शामिल है।
 
वीडियो में दिख रहा एक अन्य युवक अभी अज्ञात
वीडियो में करण कुमार के साथ एक दूसरा युवक भी नजर आ रहा है, जो बाइक के साथ खड़ा है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वह भी कांटी थाना क्षेत्र के लहलादपुर का निवासी है।


 
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियार लहराने और लोगों को धमकाने की घटनाओं को लेकर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आरोपी फरार है, लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके साथियों की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asi Murder Case:हत्या, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और पुलिस वाहन की टक्कर तक; कब कैसे क्या हुआ? जानें
 
स्थानीय लोगों में दहशत
वीडियो वायरल होने के बाद लहलादपुर समेत आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं और कानून का डर खत्म होता जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।
 
पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी करण कुमार को पकड़ने के लिए दबिश तेज कर दी है। साथ ही वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हथियार असली है या फर्जी। साथ ही वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें