फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: दोस्त के बुलावे पर गया कारोबारी का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Thu, 26 Sep 2024 02:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में दोस्त के बुलावे पर गया कारोबारी का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
लापता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कारोबारी गोपाल सिंह का बेटा नमन कुमार लापता हो गया है, जिसे लेकर परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर न दर्ज करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि उनका बेटा अपने एक दोस्त के बुलाने पर बेगूसराय गया और फिर वहां से मुंगेर गया और फिर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है। वहीं, परिजन पुलिस पर भी मामले को गंभीरता से नहीं देखने का आरोप को लगाया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा का बताया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर के भीखनपुर गांव निवासी और बड़े कारोबारी गोपाल सिंह का बेटा नमन सिंह (23) पिछले चार दिन दिनों पहले अपने दोस्त के बुलावे पर चला गया और फिर अब तक नहीं लौटा, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, मां और पिता की रो-रो कर हालत खराब हुई जा रही है।

मामले को लेकर परिजनों ने सदर थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और वहीं पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। वहीं, इसके साथ परिजनों ने कहा कि जब बेटे का कोई शव बरामद ही नहीं हुआ है तो फिर पुलिस इस मामले में पल्ला क्यों झाड़ रही है, जिसको लेकर गुरुवार को गायब लड़के नमन कुमार के परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए एसएसपी राकेश कुमार के यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन




वहीं, नमन के परिजनों का कहना है कि जब उनका लड़का नमन कुमार तीन दिन पहले दोस्त के बुलाने की बात बोलकर गया तो फिर क्यों नहीं लौटा। हमें आशंका है कि हमारा लड़का नमन को दोस्त और उसके लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई है या फिर गायब कर दिया गया है। इसमें नमन का दोस्त विशाल वैभव शामिल है, जो को बेगूसराय जिले का रहने वाला है। जब वो अपने घर से निकला उसके बाद वापस नहीं आया।

हम लोग उसको काफी खोजबीन बेगूसराय से लेकर मुंगेर तक किए। कुछ लोगों ने कहा कि वह पानी में डूब गया है, जिसके बाद हम गोताखोर की मदद से लेकर खोजबीन किए। लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। मुंगेर जिले के सुल्तान बाबू घाट पर नमन की गाड़ी बरामद होने की जानकारी मिली। लेकिन उनका बेटा अभी तक नहीं मिला है। इसके बाद भी इस मामले में पुलिस अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में सदर थाना के एसएचओ अश्मित कुमार ने बताया है कि गायब युवक के मामले में परिजनों के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसको मुंगेर में भेज दिया गया है।मामले में आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें