फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: सिलीगुड़ी से आ रही बस अनियंत्रित हो मुजफ्फरपुर में पलटी, 15 से अधिक लोग घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 29 Jun 2024 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: बोचहा थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोनहारा चौक के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोगों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को चोट आई है। मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस तथा आसपास मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलीगुड़ी से छपरा को जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर मुजफ्फरपुर में पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो यात्री गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आने की वजह से दुर्घटना हुई है। वहीं, बस पलटने की जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के एनएच-57 कोनहारा के पास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बंगाल के सिलिगुड़ी से छपरा को जा रही यात्री बस अचानक पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के मारे जाने की खबर नहीं है। घटना के बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं, बस की रफ्तार कम होने की वजह से बड़ी घटना होने से टल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना बोचहा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बोचहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना को लेकर बोचहा थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोनहारा चौक के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोगों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को चोट आई है। मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज कराया जा रहा है। वहीं, दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी दुर्घटना का शिकार हुई बस को हटाया जा रहा है। किसी की भी जान नहीं गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें