फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर से 150 गज की दूरी पर मिला पेंटर का शव; परिजनों ने इस वजह से जताई हत्या की आशंका

Fri, 02 Feb 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: तुर्की ओपी के थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सुमेरा बाजार के पास एक का शव मिला है। हम लोगों ने जांच शुरू कर दी है। परिजन का बयान लिया जा रहा है। FSL और डॉग स्क्वाड टीम की मदद ली जा रही है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पेंटर का शव घर से 150 गज की दूरी मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिला के तुर्की ओपी क्षेत्र के सुमेरा गांव की बताई गई है। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम जांच में जुट गई। वहीं, डॉग स्क्वाड टीम भी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रंजन कुमार साह (30) के रूप में की गई है। मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना को लेकर मृतक के परिजन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की रंजन पेंटर का काम करता था। बीती रात को वह खाना खाकर सो गया था। आज सुबह जब परिजन उठे तो रंजन अपने कमरे में नहीं था। उसके बाद जानकारी मिली कि सुमेरा बाजार के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जहां जाकर देखा तो वह रंजन कुमार का शव निकला। उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि जमीन विवाद को लेकर उसके रिश्तेदार द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। हमारा और रंजन का उन लोगों के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। हमें आशंका है कि इन लोगों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।
 
वहीं, इस मामले को लेकर तुर्की ओपी के थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सुमेरा बाजार के पास एक का शव मिला है। हम लोगों ने जांच शुरू कर दी है। परिजन का बयान लिया जा रहा है। FSL और डॉग स्क्वाड टीम की मदद ली जा रही है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। हत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक सुमेरा गांव का रंजन कुमार साह है और वह पेंटर का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें