फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: 'प्रदेश में अपराध और सत्ता का गठजोड़, इस्तीफा दे राज्य सरकार के मंत्री'; यूथ कांग्रेस का हमला

Tue, 03 Jun 2025 05:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्र भानु ने कहा कि बिहार में जिस तरह कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, उससे स्पष्ट है कि सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है। उन्होंने राज्यपाल और राष्ट्रपति से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक विफलता को लेकर यूथ कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्र भानु ने कहा है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल इसलिए बढ़ा हुआ है क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ दलों बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सत्ता, पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ ही राज्य में बार-बार ऐसी जघन्य घटनाओं को जन्म दे रहा है।

चंद्र भानु ने कहा कि अपराधियों को यह यकीन है कि सरकार में बैठे लोग उन्हें बचा लेंगे, इसलिए वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। यह सिर्फ नेताओं की नहीं, बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत का भी नतीजा है। अब समय आ गया है कि जनता को इनकी सच्चाई के खिलाफ खड़ा होना होगा और एक बेहतर बिहार के निर्माण के लिए संघर्ष करना होगा।

पीएमसीएच में बच्ची की मौत पर उठे सवाल

विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में पीएमसीएच में इलाज के अभाव में एक बच्ची की मौत पर भी सवाल उठाए। चंद्र भानु ने कहा कि यह कितना शर्मनाक है कि बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने के कारण एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की यह खुली तस्वीर है और इसके लिए सीधे तौर पर बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके वे अब तक अपने पद पर बने हुए हैं, जो बेहद आश्चर्यजनक है।

पढ़ें: पीड़िता की मौत पर सियासत तेज, कांग्रेस-राजद समेत विपक्षी दल सड़कों पर; जानें सबकुछ

सरकार की संवेदनहीनता पर उठे सवाल

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी न तो मुख्यमंत्री और न ही स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस दुखद घटना को लेकर अब तक कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। बच्ची की मां सदमे में है और बातचीत करते हुए बेहोश हो गई, जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में मंगल पांडे अगर यह कहते हैं कि बिहार में 'मंगलराज' है, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


गूंगी-बहरी सरकार को जगाना होगा
यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को ठंडा नहीं होने देगी और सड़क से लेकर सदन तक सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हमने पटना में विरोध प्रदर्शन किया, पीड़िता के परिवार से मिले और अब हम जनता के बीच जाकर इस अराजक व्यवस्था के खिलाफ माहौल बनाएंगे। बिहार में बहन-बेटियों के साथ जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें