फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: खून से लथपथ खेत में मिला युवक का शव, चेहरे और गले पर चाकू के गहरे जख्म; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Sun, 27 Apr 2025 08:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं। चेहरा पूरी तरह जख्मी था और गले पर करीब दो इंच गहरा घाव देखा गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर चौर में शनिवार शाम एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। चेहरा और गला कई जगहों पर चाकू के गहरे वार के निशानों से छलनी था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: समलैंगिक शादी मामले में कोर्ट ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा, तीन बच्चों की मां और उसके पति को जेल
 
दिन में बुलाकर रची गई हत्या की साजिश
जानकारी के मुताबिक, शव की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के दिवंगत शुलेंद्र साह के पुत्र राजदीप उर्फ मुन्ना (21) के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दिन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर राजदीप को बुलाया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या दाल के खेत के बीच एक खाली मैदान में की गई, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
गायघाट थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं। चेहरा पूरी तरह जख्मी था और गले पर करीब दो इंच गहरा घाव देखा गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मछली पकड़ने के दौरान चौड़ से मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी; युवती के होने की जताई जा रही आशंका
 
इलाके में तनाव, भीड़ जुटने से अफरातफरी का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई इस निर्मम हत्या से दहशत में है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें