फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया, फिर कमरे में मिला युवक का शव; हत्या की आशंका

Thu, 29 Oct 2026 08:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरबाड़ा गांव में 25 वर्षीय युवक संजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया गया था और उसकी गला दबाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरबाड़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को फोन कर छठियार कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसके बाद उसका शव घर में छोड़कर लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर बेरई गांव निवासी भाग नारायण राय के करीब 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

बेटी के छठियार कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गया था युवक
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय कुमार अपनी बेटी के छठियार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि संजय की पत्नी की बड़ी बहन ने उसे फोन कर बोरबाड़ा गांव बुलाया था। फोन पर उसे कार्यक्रम में साथ चलने की बात कही गई थी। इसके बाद संजय वहां पहुंचा। इसी दौरान रात में उसकी मौत की खबर आई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि संजय की गला दबाकर हत्या की गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: बादलों के कारण न दिखाई दे आसमान में चांद तो कैसे खोले व्रत? जानिए क्या कहता है शास्त्र

पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

विज्ञापन

पूरे मामले में बोचहां थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें