फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लापरवाही या जल्दबाजी...बीच सड़क पर मिला इंसान का कटा पैर, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Apr 2025 03:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Accident: बीच सड़क पर एक इंसान का कटा हुआ पैर मिला है। यह लापरवाही है या जल्दबाजी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क पर मिला इंसान का पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर शहर में उस समय में हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर इंसान का कटा हुआ पैर देखा गया। कटे हुए पैर देखे जाने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना के गिरिराज सिंह चौक कलमबाग रोड की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल लाइन के रामदयाल स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था और इस दौरान में यह घटना घट गई। उसके कारण उसका पैर कट गया था, जिसके बाद उसको आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान घायल का पैर किसी वाहन से बीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान ले जा रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अचानक बीच सड़क पर पैर मिलने की जानकारी के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी ली। इसमें यह पता चला है कि युवक ट्रेन से कट गया था और उसका इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर सड़क पर गिर गया।

यह भी पढ़ें: पोते की बारात से लौट रहे दादा की मौत, वहीं साले की शादी से लौट रहे जीजा नहीं रहे
विज्ञापन


मामले को लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया, आज स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि सड़क के पास में एक युवक का पैर कटा हुआ मिला है। जांच के बाद पता चला कि रामदयालु रोड के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया था। इससे उसका एक पैर कट गया। पुलिस के द्वारा इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एसकेएमसीएच पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान ले जाते समय एंबुलेंस या किसी वाहन से उसका कटा हुआ पैर रास्ते में गिर गया, जो अभी पुलिस ने कब्जे में लेकर के भेजा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाहपुर में सड़क हादसा, बाइक और झरझरी की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर रोड के निवासी आकाश कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में किया गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से पटना रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें