फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 15 दिन पहले बना था बेटे का पिता

Sun, 31 May 2026 07:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एसएच-74 स्थित नारायण चौक के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 35 वर्षीय राजू राम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बैठनाथपुर खाप गांव का निवासी था और चेन्नई की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
15 दिन पहले पिता बने युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा एसएच-74 पर मकड़ी टोला के पास नारायण चौक के निकट हुआ, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजू राम के रूप में हुई

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 35 वर्षीय राजू राम के रूप में हुई है। वह बैठनाथपुर खाप गांव निवासी सिहासन राम के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मोबाइल से हुई पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान उसके मोबाइल फोन के आधार पर की गई। जैसे ही परिवार को हादसे की जानकारी मिली, अस्पताल में मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही उसकी मां आशा देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं और बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


15 दिन पहले बेटे का जन्म, ससुराल जाते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार राजू राम चार भाइयों में सबसे बड़े थे और चेन्नई की एक लोहा फैक्ट्री में काम करते थे। करीब एक माह पहले वह गांव आए थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनका बेटा मात्र 15 दिन पहले ही पैदा हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार को वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास

ट्रक और चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें