फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप; ससुराल पक्ष फरार

Wed, 23 Jul 2025 04:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने पति पर तकिया से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतका सोनी कुमारी तथा शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित विजय छपरा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बताया गया है कि महिला की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की गई, ताकि उसकी चीखें बाहर न सुनाई दे सकें।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी पति और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है, जिसकी शादी बिरजू साहनी के साथ दस साल पहले हुई थी।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मेला देखकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

 
शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न, मजदूरी करने पर होता था विवाद
मृतका के परिजनों के अनुसार, शादी के बाद सोनी अक्सर अपने पति से घर चलाने के लिए पैसे मांगती थी। इस बात को लेकर बिरजू अक्सर सोनी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर सोनी ने खुद मजदूरी करना शुरू कर दिया, लेकिन उसके पति को यह बात नागवार गुजरती थी। मजदूरी करने को लेकर भी दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे।
 
जहर देकर मारने की हो चुकी थी कोशिश
परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले बिरजू ने सोनी को जहर खिलाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। तब सोनी ने पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कही थी। लेकिन बीती रात एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान बिरजू और उसके घरवालों ने मिलकर सोनी की हत्या कर दी।
 
मृतका की बहन के अनुसार, सोनी का शव अर्धनग्न हालत में चौकी पर पड़ा था, जिसे देखकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने बताया कि अंतिम बार देर रात को सोनी से बात हुई थी और सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि तकिया से मुंह दबाकर सोनी की हत्या की गई ताकि किसी को आवाज सुनाई न दे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेमंड शोरूम में भीषण आग, एसी ब्लास्ट से मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड की टीम ने शीशे तोड़कर पाया काबू
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम से भी मदद ली जा रही है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतका के पिता और बहन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनकी शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें