फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में नाबालिग अपहरण पर बवाल, 10 दिन बाद भी बरामदगी नहीं, पिता सड़क पर उतरे

Sun, 31 May 2026 03:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को पीड़ित पिता थाने के सामने बीच सड़क पर लेटकर विरोध जताने लगे।
विज्ञापन
थाने के बाहर लेट कर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले को लेकर रविवार को पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। अपहरण के 10 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज पिता थाने के सामने बीच सड़क पर लेट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने बच्ची की जल्द बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


10 दिन बाद भी बरामद नहीं हुई नाबालिग, सड़क पर उतरा परिवार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक उसे बरामद करने में विफल रही है। परिवार का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद पुलिस की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित है।

पुलिस पर खानापूर्ति और अनदेखी का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी कारण परिवार का धैर्य टूट गया और मजबूरी में वे थाने के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौके पर जुटी भीड़, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि बच्ची को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

ये भी पढ़ें: विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें! जमीन विवाद केस जांच अब CID के हाथों में, घेरे में कई बड़े नाम
विज्ञापन


पुलिस का पक्ष

मुशहरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि लड़की कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में गांव के ही एक युवक के साथ फरार हुई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पहले इस मामले में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद वह युवक के साथ चली गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें