फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में शर्मनाक वारदात, कोचिंग संचालक ने 5वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म; कोचिंग सेंटर सील

Sun, 31 May 2026 03:37 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 'रेनबो साइंस सर्किट' नामक एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक शंकर कुमार ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी कोचिंग संचालक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कोचिंग सेंटर को पूरी तरह से सील कर दिया है।
विज्ञापन


फोटो स्टेट कराने के लिए रुकी थी छात्रा
पीड़िता मूल रूप से अपने मौसा के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी वह सुबह 6 बजे कुमारखंड स्थित 'रेनबो साइंस सर्किट' नामक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई थी। इस कोचिंग का संचालक आरोपी शंकर कुमार है। कोचिंग में पढ़ाई खत्म होने के बाद जब छुट्टी हुई, तो बाकी सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए। लेकिन पीड़िता कोचिंग परिसर में ही लगी फोटो स्टेट मशीन से अपने आधार कार्ड की छायाप्रति (फोटोकॉपी) कराने के उद्देश्य से वहां कुछ देर के लिए रुक गई थी।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर दिया वारदात को अंजाम
छात्रा को अकेला पाकर कोचिंग संचालक शंकर कुमार की नीयत बिगड़ गई। वह छात्रा को जबरन क्लासरूम के अंदर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म करने लगा। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा न हो जाएं, इसलिए आरोपी शिक्षक ने बर्बरता दिखाते हुए मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


मौसा ने रंगे हाथ पकड़ा, मौका पाकर आरोपी फरार
काफी देर बीत जाने के बाद भी जब छात्रा घर वापस नहीं लौटी, तो उसके मौसा परेशान होकर उसे ढूंढते हुए कोचिंग सेंटर जा पहुंचे। वहां उन्होंने क्लासरूम के भीतर आरोपी कोचिंग संचालक शंकर कुमार को अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उस वक्त मासूम छात्रा दर्द और पीड़ा के कारण बेहोश पड़ी हुई थी और उसका मुंह कपड़े से बंद था। पीड़िता के मौसा जैसे ही उसके मुंह से कपड़ा निकालने और उसे संभालने लगे, इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी दुष्कर्मी शिक्षक वहां से भाग निकला।

ये भी पढ़ें: विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें! जमीन विवाद केस जांच अब CID के हाथों में, घेरे में कई बड़े नाम
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, कोर्ट में बयान दर्ज
परिजनों ने तुरंत इस पूरी घटना की सूचना बेलारी थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बेहोश छात्रा को इलाज व मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया गया। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा का कोर्ट में धारा 164 के तहत आधिकारिक बयान दर्ज कराया है। वहीं, पीड़िता के मौसा के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना में आरोपी कोचिंग संचालक शंकर कुमार के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें