फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तिरहुत प्रमंडल के दो हजार से अधिक शिक्षक स्कूलों से गायब, DEO को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

Fri, 18 Jul 2025 04:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पहले ही यह आदेश जारी किया था कि जिन स्कूलों में 60 फीसदी से कम शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई है, उनकी जांच की जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
दो हजार से अधिक शिक्षकों की अनुपस्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल में 2186 शिक्षक ऐसे पाए गए हैं जो स्कूलों में नियमित उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग की निगरानी में यह बड़ा खुलासा ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से हुआ है, जिसमें इन शिक्षकों की उपस्थिति लगातार अनुपस्थित पाई गई। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी किए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपें।

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को हर दिन अपनी हाजिरी ई-शिक्षा कोष ऐप पर दर्ज करनी होती है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और वैशाली जिलों के कई शिक्षक या तो स्कूल नहीं आ रहे हैं या तय समय के बाद पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुसार शिक्षकों को सुबह 10:30 बजे तक स्कूल पहुंचना आवश्यक है, लेकिन सैकड़ों शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: घोघा में धान रोपनी करने गईं दो महिलाएं लापता, एक का शव बरामद; गेरुआ नदी में एसडीआरएफ की खोजबीन जारी

राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पहले ही यह आदेश जारी किया था कि जिन स्कूलों में 60 फीसदी से कम शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई है, उनकी जांच की जाए। इसी के तहत छह जिलों में समीक्षा की गई और पाया गया कि मुजफ्फरपुर में 607, सीतामढ़ी में 564, पश्चिम चंपारण में 378, पूर्वी चंपारण में 283, वैशाली में 276 और शिवहर में 78 शिक्षकों की उपस्थिति लगातार अनुपस्थित पाई गई।

प्रमंडलीय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) वीरेंद्र नारायण ने बताया कि जांच के दौरान कई कारण सामने आए हैं। कुछ शिक्षकों ने त्यागपत्र दे दिया है, कुछ की उपस्थिति तकनीकी कारणों जैसे इंटरनेट की कमी या ऐप में गड़बड़ी के कारण दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कई शिक्षक निर्धारित समय के बाद स्कूल पहुंच रहे हैं, जिससे ऐप पर उपस्थिति की एंट्री और एग्जिट दोनों रिकॉर्ड नहीं हो पा रही है। आरडीडीई ने सभी डीईओ से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या ये शिक्षक अभी भी सेवा में कार्यरत हैं या नहीं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें