फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो पलटी, पीछे से आ रहे लग्जरी कार की टकराई, सभी सवार फरार

Fri, 02 May 2025 06:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Road Accident: ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो पलट गई। ऐसे में पीछे से आ रही कार बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में दो वाहनों की टक्कर में बोलेरो पलट गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह हादसा मुजफ्फरपुर-मोतिहारी नेशल हाइवे-27 के कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर न्यू बाइपास के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक वाहन पलट गया है, जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पटना की ओर से न्यू बाइपास से एक स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी। इसी क्रम में पीछे से आ रही एक बोलेरो ने ओवरटेक किया, जिसके बाद से तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पलट गया और इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद से कार की टक्कर हुई।

यह भी पढ़ें: किशनगंज में नेपाल से आए जंगली हाथियों का आतंक, घरों को तोड़ फसल किया बर्बाद, वन विभाग पर उठे सवाल
विज्ञापन


टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसमें सभी लोग चोटिल हो गए हैं। वहीं, बोलेरो के पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके बाद मामले की जानकारी कांटी थाना की पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। स्विफ्ट डिजायर कार झारखंड राज्य की बताई जा रही है, जबकि बोलेरो बिहार नंबर की है। पूरे मामले में कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया, सड़क हादसा हुआ है। वाहनों की टक्कर हुई है। हादसे में कई लोग घायल, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार गति के कारण एक वाहन पलट गया। घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें