मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बेहतर कार्यकुशलता और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। कुछ अधिकारियों को हटाया गया है तो कई को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में एसएसपी ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी को यातायात अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं बरुराज थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मिश्रा को भी यातायात अनुसंधान इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। हथौड़ी थाना के एसएचओ विक्की कुमार को हटाकर मीनापुर थाना की अनुसंधान इकाई के अवर पुलिस निरीक्षक देवेंद्र चौधरी को हथौड़ी का नया प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
कटरा थाना प्रभारी पंकज कुमार को तुर्की थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कटरा थाना की जिम्मेदारी मनीष कुमार प्रथम को सौंपी गई है। सदर थाना की अनुसंधान इकाई के अवर पुलिस निरीक्षक कुणाल कश्यप को बरुराज थाना प्रभारी बनाया गया है। अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई के विपिन रंजन को ब्रह्मपुरा थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अहियापुर केस अनुसंधान इकाई के अवर पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला को पारू थाना का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और मामलों के त्वरित अनुसंधान को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी बेहतर कार्य करेंगे उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बदले गए कई थाना प्रभारी
बदले गए कई थाना प्रभारी
बदले गए कई थाना प्रभारी