फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अंतर जिला लुटेरे गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ज्वेलरी कारोबारी सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 03:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अंतर-जिला लूट गिरोह का भंडाफोड़ कर स्वर्ण व्यवसायी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह राहगीरों से मोबाइल और जेवर लूटकर बेचता था। 

विज्ञापन
अंतर जिला गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अंतर-जिला लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने करीब आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्वर्ण व्यवसायी भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, चाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी राहगीरों को निशाना बनाकर लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चांदनी चौक के पास से एक आरोपी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें;  एक पल में उजड़ी खुशियां! बेकाबू गाड़ी पलटी, एक की जान गई और दो गंभीर 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य पहले रेकी करते थे और फिर राहगीरों से मोबाइल व जेवरात लूट लेते थे। लूटे गए जेवरात को अहियापुर थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी को बेच दिया जाता था, जो उन्हें गलाकर आगे बेच देता था। पुलिस ने उक्त स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर उसकी दुकान सील कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार (सीतामढ़ी), नवनीत कुमार (अहियापुर), कुंदन कुमार (कांटी) और कृष्ण कुमार (स्वर्ण व्यवसायी) शामिल हैं। वहीं शुभम कुमार गिरोह में लाइजनिंग का काम करता था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से आधा दर्जन लूटे गए मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें