Bihar: बरूराज थाना पुलिस इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने अदालत में रिमांड अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर ली है, ताकि मोहम्मद अफरोज से गहन पूछताछ की जा सके। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है।
प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मोहम्मद अफरोज ने मुजफ्फरपुर स्थित विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। वह पिछले दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी मोहम्मद अफरोज पर PFI का ट्रेनिंग सेंटर चलाने का आरोप है। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया है। अब इस मामले में 17 मार्च को विशेष अदालत में उसकी पेशी होगी। इस मामले में अब तक पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जिनमें, मोहम्मद बेलाल उर्फ इरशाद, रियाज मौसिफ उर्फ बबलू, याकूब उर्फ सुल्तान, मोहम्मद कादिर अंसारी शामिल हैं।
अब मोहम्मद अफरोज पांचवां आरोपी है, जिसे जेल भेजा गया है। इन सभी पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बरूराज थाना पुलिस इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने अदालत में रिमांड अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर ली है, ताकि मोहम्मद अफरोज से गहन पूछताछ की जा सके। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है।