फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में नशे में धुत चालक ने तीन लोगों को कुचला, डायल 112 की गाड़ी से भीषण हादसा

Mon, 31 Aug 2026 06:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डायल 112 के अनियंत्रित पुलिस वाहन ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
बेकाबू पुलिस वैन ने तीन को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालुनगर गुमटी के आगे अनियंत्रित डायल 112 पुलिस वाहन ने सड़क के किनारे जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। वहीं, एक के ऊपर डायल 112 की गाड़ी चढ़ गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ही लोग बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और एक व्यक्ति बेहोश हो गया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद मची अफरातफरी, लोगों ने चालक को दबोचा
घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और चालक को मौके पर ही दबोच लिया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और आक्रोशित लोगों ने जब चालक से पूछताछ शुरू की तो वह पूरी तरह नशे में धुत पाया गया।

नशे में था चालक, ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था
इस दौरान आरोपी चालक सही ढंग से बोलने और खड़े होने की स्थिति में भी नहीं था। इसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को शांत कराया और नशे में धुत चालक को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरक्षण पर सियासत तेज, मंत्री संतोष सुमन बोले- जरूरत पड़ी तो चिराग पासवान के साथ देंगे इस्तीफा
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच
वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक की मेडिकल जांच कराने के साथ ही वाहन को जब्त कर आगे की कठोर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपातकालीन सेवा के लिए तैनात वाहन चालक की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें