फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के सरैया कचहरी टोला में घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली 30 वर्षीय जयमाला देवी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बेकाबू बाइक ने महिला को रौंदा मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र की सरैया पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित सरैया कचहरी टोला में घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकिशोर ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया।

घर के बाहर ही हुआ दर्दनाक हादसा

परिजनों के अनुसार, रविवार को जयमाला देवी घर की साफ-सफाई कर रही थीं। सफाई के बाद वह घर का कूड़ा फेंकने के लिए बाहर निकलीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और बेकाबू बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

चार छोटे बच्चों को छोड़ गई जयमाला देवी

परिजनों ने बताया कि जयमाला देवी अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। उनके पति राजकिशोर ठाकुर विदेश में रहकर काम करते हैं। परिजनों ने मांग की है कि फरार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बिरादरी का हो तब भी अपराधी का साथ क्यों?, पप्पू सहनी एनकाउंटर पर बरसे केंद्रीय मंत्री; जानें पूरा मामला

पुलिस ने बाइक जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया है।

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

राजेपुर थाना पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। बाइक चालक घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें