फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग बंद, अम्बारा चौक पर बैरिकेडिंग; वाहनों की आवाजाही रोकी

Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी की बाढ़ का असर सरैया प्रखंड के रेवा इलाके तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर आने और तेज बहाव के कारण जिला प्रशासन ने अम्बारा चौक के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में उफनाई गंडक नदी की बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। साहेबगंज और पारू के बाद अब सरैया प्रखंड के रेवा इलाके में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंडक नदी के तेज बहाव के कारण छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पानी आ गया है, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग को अम्बारा चौक के पास पूरी तरह बंद कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार रेवा घाट के पास गंडक नदी का बाढ़ का पानी करीब 3 से 4 फीट तक सड़क के आसपास बह रहा है। तेज बहाव के कारण इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन फिलहाल सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

बड़े और भारी वाहनों को अम्बारा चौक पर रोका

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरैया इलाके के अम्बारा चौक पर बड़े और भारी वाहनों को रोक दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार जिला प्रशासन का यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। छपरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कई फीट पानी जमा होने के कारण लंबी दूरी की बसों और ट्रकों के लिए रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। हालांकि आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को बेहद सावधानी के साथ निकलने की अनुमति दी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि अगले एक-दो दिनों में पानी का स्तर कम होता है तो मार्ग को फिर से खोला जा सकता है।
विज्ञापन


सारण में बांध टूटने से सड़क तक पहुंचा बाढ़ का पानी

सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि सारण जिले में गंडक नदी का सुरक्षात्मक बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। सड़क के बीच से पानी का बहाव काफी तेज है और मौजूदा स्थिति में यातायात के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से आवागमन किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित और डायवर्ट किया गया है। बैरिकेडिंग वाले स्थान पर पुलिस के जवानों की 24 घंटे तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बाढ़ के पानी के तेज बहाव वाले हिस्से में जाने से बचें और सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें