फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रिटायर्ड इंजीनियर की गोली से मौत, कार में मिला शव; रांची से पटना आए थे बहन के पास

Sat, 03 Oct 2026 10:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: पटना में एक कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर की लाश मिली है। वह रांची से आए थे। कार के पास एक बंदूक भी मिली है। पटना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
कार में मिली रिटायर्ड इंजीनियर की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 की है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार का ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और शीशा नीचे था। अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति मृत पड़ा था। उसके शरीर में गोली लगी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान रिटायर्ड इंजीनियर आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले थे। रांची के कांके रोड में अपना घर बना लिया था। वहीं रहते थे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी कराने के साथ कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

तीन दिन पहले बहन से मिलने पटना आए थे

परिजनों के मुताबिक, आलोक कुमार रांची के कांके रोड में रहते थे। करीब तीन दिन पहले वह अपनी बहन से मिलने पटना के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जमुना एनक्लेव आए थे। शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि आलोक कुमार किसी तरह के तनाव में नहीं थे और उनकी जिंदगी सामान्य चल रही थी।

 

परिजन बोले- हत्या की आशंका

घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृत रिटायर्ड इंजीनियर के बहनोई विनोद कुमार ने कहा कि शरीर में गोली लगने की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आलोक कुमार की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने न्यायिक जांच की भी अपील की है।

 

कार पर मिले कई जगह स्क्रैच और डेंट

घटनास्थल पर खड़ी कार पर कई जगह स्क्रैच और डेंट के निशान भी मिले हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं को जांच का हिस्सा बना रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एफएसएल टीम ने एकत्र किया है।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजीव नगर थाना पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविक वजह सामने आने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें