फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NEET की तैयारी कर रहा था बेटा, अब नदी किनारे मिला शव; परीक्षा छूटने के तनाव में था छात्र

Thu, 28 May 2026 09:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र आदर्श राज का शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। छात्र बुधवार शाम से लापता था। परिजनों के मुताबिक वह पारिवारिक परेशानियों और पिता की बीमारी को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र का शव अखाड़ाघाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बूढ़ी गंडक किनारे मिला छात्र का शव

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक युवक का शव देखा गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर निवासी 18 वर्षीय आदर्श राज के रूप में हुई।

शव की पहचान होते ही परिजनों में मचा कोहराम

शव की पहचान होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

बुधवार शाम से घर से लापता था छात्र

मृतक के चाचा ब्रजेश कुमार ने बताया कि आदर्श बुधवार शाम से ही घर से लापता था। परिवार के लोगों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद गुरुवार सुबह थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। परिजनों ने बताया कि आदर्श दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करता था। उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिवार की परेशानियों के कारण इस बार वह नीट की परीक्षा भी नहीं दे पाया था। परिजनों के मुताबिक आदर्श पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात
 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम बूढ़ी गंडक नदी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें