फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: किराये के मकान में मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले, बेटा बचा; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Nov 2026 06:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली। घटना में महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बच गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पताही स्थित लक्ष्मी नगर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली। महिला और उसकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा फांसी का फंदा गले से निकालने में सफल रहा। महिला की पहचान स्थानीय निवासी निर्भय कुमार की पत्नी निभा कुमारी (करीब 26 वर्ष) और बेटी आकृति कुमारी (करीब पांच वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सभी पारू प्रखंड के चिंतावनपुर गांव के रहने वाले हैं। पूरा परिवार शहर के पास एक किराये के मकान में रहता था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है।

घटना को लेकर मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2020-21 में लॉकडाउन के दौरान धूमधाम से हुई थी। उस समय परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। आज पास के एक ग्रामीण ने सूचना दी कि आपकी बेटी और पोती ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आप लोग जल्दी आइए। जब हम यहां पहुंचे तो कमरे में बेटी और पोती के शव फंदे से लटके मिले। बेटा बच गया है।

परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर ऐसा क्यों और किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी हमें भी नहीं है। इस घटना से हमारा पूरा परिवार टूट गया है। पहले से घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था। गहने भी लोन पर लिए गए थे। शायद इसी वजह से यह घटना हुई है। आज सुबह करीब 10 बजे बहन निभा ने बताया था कि वह जाने वाली है। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: छठ पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, 103 में से 90 घाट सुरक्षित; मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है। कमरे में पंखे से फंदा बनाकर परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में लोन लिए जाने की बात सामने आई है। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

मां बेटी सुसाइड

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें