जदयू नेता के घर में हथियार के बल पर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
पहले की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम
घटना को लेकर जदयू नेता रमेश कुमार ओझा ने बताया कि पहले अपराधियों ने घर की रेकी की और उनकी गैर-मौजूदगी की पुष्टि की। उसके बाद लगभग एक घंटे बाद बदमाश फिर लौटे और हथियारों के साथ घर में दाखिल हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि 2012 में भी उनके घर में इसी तरह की डकैती की वारदात हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक उस मामले के अपराधियों को नहीं पकड़ सकी। अब एक बार फिर से उनके घर को निशाना बनाया गया है।
टीवी देखते वक्त घर में घुसे बदमाश
घटना के समय घर में मौजूद श्वेता भारती ने बताया कि वह टीवी देख रही थीं, तभी कुछ लोग घर में दाखिल हुए और रमेश कुमार ओझा के बारे में पूछताछ की। कुछ देर बाद कई हथियारबंद बदमाश फिर से लौटे और गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग करने लगे। इसके बाद हर कमरे में घुसकर लूटपाट की और घर में जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और फिर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।