बाबा गरीब नाथ मंदिर के महंत अमरनाथ पाठक बनाए गए महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बाबा गरीब नाथ मंदिर के महंत पंडित अभिषेक पाठक ने कहा कि मुजफ्फरपुर की धरती से किसी ने इतने बड़े पद को प्राप्त किया है, जिससे बिहार का कद और बढ़ गया है। पूरा सनातन समाज इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
मंदिर न्यास समिति का योगदान
बाबा गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति ने महाकुंभ में सेवा शिविर का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा की थी। श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और विश्राम की सुविधा दी गई, जिसे देखकर महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ मंदिर पहले से ही उत्तर बिहार का प्रसिद्ध शिव धाम है। अब महंत अमरनाथ पाठक के महामंडलेश्वर बनने से इसकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई है।