नाबालिग लड़की से गलत काम का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के लिए जलावन लेने गई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने सुनसान जगह पर गलत काम किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी मां और छोटे भाई के साथ जलावन लेने गई थी। कुछ दूरी पर लकड़ी तोड़ रही बच्ची को गांव का एक शादीशुदा युवक जबरन उठा ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर गलत काम करने लगा। जब बच्ची अचानक नजरों से ओझल हुई तो छोटे भाई ने घरवालों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे, जहां झाड़ियों से आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और बच्ची रो रही थी।