फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डीजे बंद तो रोज़ी पर खतरा! पाबंदी की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का घेराव कर लगाए जोरदार नारे

Sat, 28 Feb 2026 05:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के दामुचक इलाके में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के आवास का दर्जनों डीजे संचालकों ने घेराव किया और नारेबाजी की। संचालकों का आरोप है कि एमएलसी द्वारा बिहार विधानमंडल में डीजे पर पाबंदी की मांग उठाने के बाद पुलिस उन्हें चेकिंग के नाम पर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
एमएलसी का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में आज दर्जनों डीजे संचालकों ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के आवास का घेराव किया। इस दौरान डीजे ऑपरेटरों ने जमकर नारेबाजी की और अपने विरोध को खुलकर जताया। शहर के दामुचक इलाके में स्थित एमएलसी आवास पर अचानक पहुंचे संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीजे पर रोक की मांग से नाराज संचालक

डीजे संचालकों का कहना है कि बीते दिनों एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बिहार विधानमंडल में राज्य में डीजे पर पाबंदी लगाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से पुलिस प्रशासन उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है। संचालकों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर अनावश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है।

पुलिस पर उत्पीड़न और वसूली का आरोप

प्रदर्शन कर रहे डीजे संचालकों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उनका आरोप है कि पुलिस बार-बार चेकिंग कर रही है और हजारों रुपये का चालान काट रही है। कुछ संचालकों ने यह भी कहा कि अवैध वसूली की जा रही है। एक युवक ने बताया कि वे नियमों का पालन करते हैं, लेकिन बेवजह की सख्ती और आर्थिक दंड से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

एमएलसी बाहर आकर सुनी लोगों की बात

घेराव की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। इस दौरान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी खुद बाहर आए और डीजे संचालकों की बातें सुनीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। एमएलसी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का रोजगार बंद कराना नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को उठाना था। उन्होंने साफ कहा कि यदि पुलिस द्वारा अवैध वसूली की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्याय नहीं होने देने का भरोसा

एमएलसी ने डीजे संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं डीजे संचालकों ने भी कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें