फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर

Mon, 28 Sep 2026 06:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में रिटायर्ड भू-गर्भ विभाग अधिकारी के घर चोरों ने वेंटिलेटर के रास्ते घुसकर 12 लाख से अधिक के गहने, 2.5 लाख के कपड़े और 40 हजार से ज्यादा नकदी चोरी कर ली। पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
भीषण चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त भू-गर्भ विभाग के अधिकारी के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 12 लाख रुपये से अधिक के गहने, 2.5 लाख रुपये से अधिक के कीमती कपड़े और करीब 40 हजार रुपये नकद ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया है।

घटना मोतीपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क मार्ग के किनारे स्थित घर में हुई। सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सड़क किनारे घर, फिर भी नहीं सुरक्षित
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि पूरा परिवार कोलकाता में रहता है और पर्व-त्योहार के दौरान ही गांव आता-जाता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य कोलकाता से गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले यह घर बनाया गया था और इससे पहले यहां चोरी की कोई घटना नहीं हुई थी। परिवार ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

ढाई फीट के वेंटिलेटर से घर में घुसे चोर
चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वे छत की सीढ़ी के पास बने करीब ढाई फीट के वेंटिलेटर के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद खंती की मदद से घर में प्रवेश किया और एक-एक कमरे को खंगालकर चोरी की। चोरों ने पीछे की ओर स्थित किचन के कमरे का दरवाजा भी खोल दिया और वहां रखा सामान भी ले गए। वारदात के बाद चोर कमरों के ताले टेबल पर रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद ले रही पुलिस
मोतीपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत देने को कहा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें