फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रामभद्राचार्य के शिष्य दीनानाथ बने महंत; मठ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प

Wed, 22 Apr 2026 03:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामजानकी मठ में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने शिष्य दीनानाथ दास को महंत नियुक्त किया। उन्होंने मठ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने, गुरुकुल और विश्वस्तरीय मंदिर निर्माण की योजना की घोषणा की।
विज्ञापन
जगतगुरु रामभद्राचार्य का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड स्थित रोहुआ अपूछ गांव के रामजानकी मठ में बुधवार से चार दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। इस विशेष अवसर पर देश के प्रसिद्ध संत और पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वयं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन


शिष्य दीनानाथ दास को सौंपी महंत की जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने शिष्य दीनानाथ दास को रामजानकी मठ का नया महंत घोषित किया। उन्होंने कहा कि मठ के विकास और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब दीनानाथ दास के कंधों पर होगी। संत ने लोगों से अपील की कि वे नए महंत का सहयोग करें और मठ से जुड़े किसी भी विवाद से दूर रहें।

मठ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प
अपने संबोधन में रामभद्राचार्य ने कहा कि वे रामजानकी मठ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मठ परिसर में एक गुरुकुल की स्थापना और विश्वस्तरीय मंदिर निर्माण की योजना का भी ऐलान किया। इस निर्माण कार्य का पूरा खर्च स्वयं उठाने की बात कही, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


गांव का नाम बदलने की घोषणा से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए रोहुआ गांव का नाम बदलकर ‘राघवीय’ रखने की बात कही। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया और पूरा परिसर ‘जय सियाराम’ के जयकारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें-  25 की चाची का 16 साल के भतीजे से प्रेम; चाचा को कमरे में देख भतीजे ने गुस्से में जान दी, फिर महिला ने
विज्ञापन


चार दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन
रामजानकी मठ में आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर विशाल पंडाल और अलग मंच तैयार किया गया है, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि बागेश्वर धाम के प्रमुख संत धीरेंद्र शास्त्री 25 अप्रैल को यहां श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें