फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में खेत के पास मिला 18 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप; वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

Wed, 31 Dec 2025 05:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मत पट्टी गांव में खेत के पास विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबपट्टी पंचायत के हिम्मत पट्टी गांव में खेत के पास झाड़ी में एक विशालकाय अजगर देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के कारण अजगर बाहर निकल आया।

ग्रामीणों की नजर अचानक खेत के पास कुंडली मारे अजगर पर पड़ी, जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और अपने मोबाइल फोन से अजगर की तस्वीरें व वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया साइबर पुलिस का अलर्ट: हैप्पी न्यू ईयर संदेश के पीछे छिपा हो सकता है ठगी का जाल, रहें सावधान!

स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 16 से 18 फीट बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल अजगर शांत अवस्था में है और किसी प्रकार के खतरे की सूचना नहीं है। सुरक्षा को लेकर ग्रामीण सतर्क हैं और वन विभाग के रेस्क्यू का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें