फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षक जवान की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा; अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 05 May 2026 10:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षक जवान सूरज कुमार की अचानक बेहोश होकर मौत हो गई। वह पटना का रहने वाला था और जल्द प्रशिक्षण पूरा करने वाला था। घटना से पूरे केंद्र में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
गृह रक्षक जवान की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर स्थित गृह रक्षा वाहिनी के प्रमंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मौत हो गई। इस घटना से पूरे प्रशिक्षण केंद्र में शोक और मायूसी का माहौल है। मृतक जवान की पहचान 26 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो पटना जिले का रहने वाला था। वह पिछले चार महीने से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था और कुछ ही दिनों बाद उसका प्रशिक्षण पूरा होने वाला था।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम प्रशिक्षण के बाद जवान अचानक बेहोश हो गया। उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। तत्काल उसे मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अनुशासित और प्रतिभाशाली जवान
साथी प्रशिक्षुओं के अनुसार सूरज कुमार बेहद अनुशासित और समय का पाबंद जवान था। वह परेड और मार्च पास्ट में टीम को लीड करता था और प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


क्या बोला प्रशासन
इस पूरे मामले में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के प्रमंडलीय समादेष्टा आमिर इसरार ने बताया है कि प्रशिक्षण के बाद कल सोमवार की देर शाम को एक जवान बेहोश हो गया था।इसके शरीर पर कही भी कोई जख्म के निशान नहीं मिले है।जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान में उसकी मौत हो गई,मृतक जवान पटना जिला का रहने वाला था और उसकी प्रशिक्षण चल रही थी।इसी माह में 11 मई को उसका प्रशिक्षण पूरा होने वाला था।जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाने के बाद सिंकदरपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर सलामी दी गई है।उसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है।इसके साथ वो पटना जिले के विभागीय लाभ से संबंधित रिपोर्ट दे दिया गया है।अचानक जवान की हुई मौत से पूरे विभाग दुखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें