फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘बेटी को जेल भेज दो मंजूर है, पर गैर धर्म के युवक से शादी नहीं’, अंतरधार्मिक रिश्ते से नाराज मां बोली

Mon, 28 Apr 2025 07:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें वह कह रही है कि पुलिस उसकी बेटी को गिरफ्तार कर ले, लेकिन दूसरे धर्म के युवक से शादी होने से रोक दे। हालांकि कोर्ट ने अलग ही फैसला सुना दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी से जुड़ी एक प्रेम कहानी को लेकर पुलिस से गुहार लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में महिला कहती है कि अगर पुलिस चाहे तो उनकी बेटी को जेल भेज दे, लेकिन वह अपनी बेटी को एक गैर धर्म के युवक से शादी करते हुए स्वीकार नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने एक बड़ी गलती की है, और अगर पुलिस चाहे तो मेरी बेटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दे।

विज्ञापन

 
यह मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को वापस लिया और अगले दिन कोर्ट में बयान दर्ज कराया। कोर्ट में लड़की ने युवक के साथ रहने की अपनी इच्छा जाहिर की। अंततः कोर्ट ने लड़की को लड़के के परिवार के हवाले कर दिया और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।

यह भी पढ़ें- Love Affair: दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां ने दर्ज कराई FIR; दूल्हे ने कह दी यह बात
विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग पर कोर्ट में हंगामा
यह पूरा घटनाक्रम मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक लड़की ने गैर धर्म के युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू किया और उसके साथ चली गई। लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली और फिर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कोर्ट में भारी हंगामा हुआ, जब लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी मिली और वे कोर्ट परिसर पहुंच गए।


 
लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक को बचाने के लिए पुलिस ने जानबूझकर लड़की को बुर्का पहनाकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में लड़की के बयान के दौरान भारी हंगामा हुआ। पुलिस पर आरोप लगाए गए कि वह आरोपी युवक का समर्थन कर रहे हैं।


 
बेटी के अपहरण का आरोप
लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि छह फरवरी 2025 को उनकी बेटी को मो. आजाद नामक एक गैर धर्म के युवक ने बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया था। वह इस मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंची थीं और एफआईआर दर्ज कराई थी। दो महीने बाद पुलिस ने लड़की और युवक को बरामद किया और उन्हें कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले गई। लेकिन इस दौरान लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी युवक को बचाने की कोशिश कर रही थी।
 
लड़की की मां ने कहा कि वह अपने धर्म के प्रति वफादार हैं और उनकी बेटी का गैर धर्म के किसी युवक के साथ रिश्ता स्वीकार नहीं कर सकतीं। मां ने अदालत में कहा कि उनका मानना है कि उनकी बेटी को वापस घर लाकर उसकी शादी उसी धर्म के लड़के से कराई जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: युवक की पीटकर और जहर खिलाकर हत्या, प्रेम प्रसंग से खफा लड़की के परिजनों ने रची साजिश; गांव में तनाव
 
कोर्ट ने लड़का और लड़की को साथ रहने की दी अनुमति
सभी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप के बाद, अंततः कोर्ट ने लड़की के बयान को सुना और उसे युवक के परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ रहना चाहती है और कोर्ट ने उसका पक्ष माना।
 
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और वीडियो में मां की स्थिति को देखकर लोग मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग लड़की के निर्णय का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग लड़की की मां के विचारों को सही मानते हुए उसकी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें