फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़-पोल गिरे और बिजली ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 30 Apr 2026 08:36 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। सरैया में एक घर पर पीपल का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार सुरक्षित बच गया। कुढ़नी और बोचहा में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से सड़कें बाधित हो गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और बारिश ने शहर से लेकर गांव तक भारी नुकसान पहुंचाया। कहीं मकान पर पेड़ गिर गया तो कहीं सड़क पर बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश से नुकसान

बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने मुजफ्फरपुर जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, बैनर-होर्डिंग फटकर गिर पड़े और सड़कें बाधित हो गईं।

सरैया में मकान पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के मधौल पंचायत वार्ड संख्या-12 में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां नरेश दास के घर पर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि, गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार


कुढ़नी और बोचहा में सड़कें बाधित, बिजली ठप

कुढ़नी प्रखंड के चकिया पंचायत के पुपरी गांव में आंधी के कारण कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़कर सड़कों पर गिर गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बोचहा क्षेत्र में भी तेज आंधी के कारण कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।

शहर में भी दिखा असर, होर्डिंग गिरा

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ मुजफ्फरपुर शहर में भी आंधी-बारिश का असर साफ देखने को मिला। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक के पास सड़क पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा शहर के रामबाग इलाके में बिजली का खंभा टूटकर लटक गया, जिससे खतरे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कई इलाकों में बिजली बाधित, लोग परेशान

शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपनी बाग, चंदवारा, ब्रह्मपुरा और बैरिया जैसे इलाकों में भी आंधी-तूफान और बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। तेज आंधी और बारिश ने मुजफ्फरपुर जिले में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि लोग अब भी बिजली बहाल होने और सड़कों से मलबा हटने का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें