फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसा: बिहार से घूमने गए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता-पुत्र की मौत से मातम

Mon, 19 Oct 2026 03:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी की शाम मची भगदड़ में मुजफ्फरपुर निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके छह वर्षीय बेटे अयांश की मौत हो गई। हादसे में अभिषेक की पत्नी निभा घायल हुईं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी की शाम मची भगदड़ में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान 38 वर्षीय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके छह वर्षीय बेटे अयांश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं, अभिषेक की पत्नी निभा कुमारी घायल हो गईं। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा राघव गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में परिवार के साथ मुजफ्फरपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित भगवानपुर की साकेतपुरी गली नंबर पांच में किराये के मकान में रहते थे। अभिषेक एक निजी फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में काम करते थे।

विज्ञापन


पढ़ें: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी

उनका छह वर्षीय बेटा अयांश भगवानपुर स्थित लिटिल बर्ड प्ले स्कूल में पढ़ता था। अभिषेक के माता-पिता गांव में ही रहते थे। पिछले वर्ष मां के निधन के बाद उनके पिता बिंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव भी बेटे, बहू और पोते के साथ शहर में रहने लगे थे। हालांकि, पूरा परिवार बीच-बीच में अपने पैतृक गांव आता-जाता रहता था।

बताया गया है कि सप्तमी की शाम करीब सात बजे कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में कुल 19 श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई थी। मृतकों में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के दो लोग शामिल थे, जो आपस में पिता-पुत्र थे।

हादसे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर परिजन दोनों के शव लेकर अपने पैतृक गांव पिपरा राघव के लिए रवाना हो गए। पिता-पुत्र की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें