जिले के बड़ा जगन्नाथ इलाके में गुरुवार को बिजली का ट्रांसफार्मर पोल सहित गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
पोल शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, एनएच 57 के बड़ा जगन्नाथ इलाके में ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। इसके लिए बिजली की तार सड़क के दोनों ओर बिछाई गई थी। तार थोड़ी लूज थी और इसे आज टाइट करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान सिलिगुड़ी जा रही एक बस के संपर्क में तार आ गया। तार में खिंचाव के कारण बिजली का ट्रांसफार्मर खंभे के साथ उखड़ गया।
ये भी पढ़ें:
गयाजी के छह मजदूरों की छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत, गांव में फैला मातम
हादसे में कोई नहीं हुआ घायल
स्थानीय ग्रामीण चन्दन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्ट किया जा रहा था। अचानक बस में तार फंसने से ट्रांसफार्मर खंभे के साथ गिर गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।