फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवरात्र की धूम, आधी रात तक भक्तों ने माता का किया दर्शन

Tue, 30 Sep 2025 11:44 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में नवरात्र पर्व की धूम देखते ही बन रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों का भव्य दर्शन कराया जा रहा है। भक्त दूर-दराज से पहुंचकर आधी रात तक माता के दर्शन और पूजन में शामिल रहे।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में माता दुर्गा के रंगीन पंडालों में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर्व की धूम शहर में दिखाई दे रही है। देर शाम माता दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों का दर्शन कराया जा रहा है। भक्त दूर-दराज से भी दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं और आधी रात तक माता का दर्शन करते रहे। शहर के पूर्वी छोड़, बनारस बैंक चौक के पास बने पूजा पंडाल में माता दुर्गा की प्रतिमा के पास रामायण का प्रतिरूप प्रस्तुत किया गया है। यहां रामायण काल के समय की घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया गया है। भगवान श्रीराम से लेकर संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे भगवान हनुमान जी की पहाड़ लेकर आने की झलक भक्तों के आस्था का बड़ा केंद्र बन गई है।
विज्ञापन


धर्मशाला चौक के पास बनी माता दुर्गा की प्रतिमा में माता राक्षस महिषासुर का वध करती हुई दिखाई दे रही हैं। आकाश मार्ग से माता दुर्गा राक्षसों पर टूट पड़ती हैं और महिषासुर का वध कर देती हैं। यह दृश्य भी श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंकज मार्केट के पास बने दुर्गा पंडाल में माता दुर्गा अन्य राक्षसों का नाश करती हुई दिखाई दे रही हैं। शहर के गोला रोड में भी मां दुर्गा राक्षसों का नाश कर मानव की रक्षा करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे देख भक्त अभिभूत हो रहे हैं।

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर को रंगीन बल्ब, फूल और झालरों से सजाया गया है। शहर का हर कोना भक्तिमय हो गया है और हर जगह मां दुर्गा के प्रति समर्पण दिखाई दे रहा है। जूरन छपरा महामाया मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके अलावा सरैयागंज टॉवर, कल्याणी चौक, कलमबाग रोड, दुर्गा स्थान, मंदिर रोड और रामदयालू नगर रोड भी रंगीन बल्ब और रौशनी से जगमगा उठे हैं। इस दौरान भक्तों ने माता का आनंदित होकर दर्शन और पूजन किया। श्रद्धालु रवि कुमार ने बताया, “हम पूरे परिवार के साथ माता दुर्गा के दर्शन करने आए हैं। शहर का कोना-कोना भक्तिमय हो गया है, इसे देखकर मन और आत्मा में भक्ति का भाव और बढ़ गया है।”

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें