फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध हालात में डेयरी वैन चालक की लाश बरामद, पत्नी पर हत्या का आरोप; ये चर्चा बनी वजह

Sat, 19 Jul 2025 01:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवक की लाश संदिग्ध हालात में उसके घर से मिली है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर गांव में एक डेयरी वैन चालक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के एक कमरे से बरामद हुई है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उसी घर में रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से दुर्गंध आने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने जब बंद कमरे का दरवाजा खोला, तो उसका शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। अनुमान है कि उसकी मौत दो दिन पहले हो चुकी थी।

परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था, जिसका मृतक विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और बच्चों को लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बगीचे से घर लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, जबड़े में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से एक शादीशुदा महिला से विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटा रही है।

इस मामले में डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवक की लाश संदिग्ध हालात में उसके घर से मिली है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें