फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :मंदिर के बाहर स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पट्टीदारों पर आरोप

Sat, 04 Jul 2026 03:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में स्टेशनरी दुकानदार श्याम सुंदर कुमार की शनिवार सुबह मंदिर में पूजा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
स्टेशनरी दुकानदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने मंदिर में पूजा करने पहुंचे एक स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार रोज की तरह हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीन विवाद में पट्टीदारों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 

मंदिर में पूजा के दौरान मारी गोली

घटना सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्याम सुंदर कुमार के रूप में हुई है। वह डेरा चौक के पास स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह दुकान खोलने से पहले हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि परिवार का लंबे समय से पट्टीदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। मामला मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में विचाराधीन था और शनिवार को ही इस मामले की तारीख भी थी, जिसमें श्याम सुंदर कुमार को अदालत पहुंचना था। परिजनों का आरोप है कि कोर्ट जाने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

घर में मचा कोहराम

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें