फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस, ‘बिहारी’ पर विवादित पोस्ट से जुड़ा मामला

Wed, 13 Aug 2025 06:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल करें। जवाब नहीं देने पर अदालत संज्ञान लेगी। अगली सुनवाई 24 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
लालू यादव को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर के जेएम फर्स्ट वेस्ट की अदालत ने बुधवार को नोटिस जारी किया। यह मामला ‘बिहारी’ पर कथित अपमानजनक पोस्ट से जुड़ा है। अदालत ने लालू यादव को इस नोटिस का जवाब 24 सितंबर 2025 तक देने का निर्देश दिया है।

मामले के परिवादी एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि बीते वर्ष 28 सितंबर 2024 को लालू यादव ने एक विवादित पोस्ट किया था, जिससे आहत होकर उन्होंने एसीजेएम वेस्ट की अदालत में परिवाद दायर किया। प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह मामला जेएम फर्स्ट वेस्ट की अदालत को सौंपा गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  राजगीर और पटना में 6 महीने में तैयार होगा साइबर फॉरेंसिक लैब, एडीजी सीआईजी ने दी जानकारी

अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल करें। जवाब नहीं देने पर अदालत संज्ञान लेगी। अगली सुनवाई 24 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें