फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एडवांस वापसी विवाद में हुई थी कारपेंटर सुनील की हत्या, दुकानदार समेत 3 गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 09:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ई मिस्त्री सुनील ठाकुर की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि एडवांस पैसे की वापसी को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में 5 फरवरी 2026 को हुए बढ़ई मिस्त्री सुनील ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में लकड़ी दुकानदार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बताया?
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैतपुर-करजा मार्ग स्थित विशंभरपुर चौर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में शव की पहचान 41 वर्षीय सुनील ठाकुर के रूप में हुई, जो मोतिहारी जिले के बीजधारी निजामत गांव के निवासी थे और सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मजदूरी करते थे। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। शुरुआती तौर पर परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, पुलिस की जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि हत्या कहीं और की गई थी और शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से घटना स्थल से दूर लाकर फेंका गया था।

एडवांस पैसे की वापसी को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि करजा थाना क्षेत्र के लकड़ी दुकानदार संतोष कुमार ने सुनील ठाकुर को एडवांस पैसे की वापसी को लेकर सिलीगुड़ी से बुलाया था। दुकान में पैसे को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संतोष कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुनील ठाकुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन


सबूत मिटाने की हुई थी कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन जला दिया और शव को पिकअप वैन में लोड कर करीब 10 किलोमीटर दूर विशंभरपुर चौर में फेंक दिया। इस दौरान मृतक के कपड़े और अन्य सामान भी रास्ते में गिर गए।

ये भी पढ़ें: अपनी विधानसभा में एक्शन मोड में दिखे नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने करजा थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष कुमार, विजय कुमार और सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन, जला हुआ मोबाइल फोन और उसके पुर्जे भी बरामद कर लिए हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें